देश

PM मोदी ने तमिलनाडु में की श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा, रामनाथस्वामी धाम में सुनी रामायण की कथा, देखें PHOTOS

PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं. यहां उन्होंने शनिवार की दोपहर को रामेश्वरम में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने भगवान की पूजा की. और, अब भजन संध्या में भी शामिल हो रहे हैं, वहां से अनेक तस्वीरें सामने आई हैं.

त्रेतायुग में जिन्हें श्रीराम ने पूजा था, उनके दर्शन करने गए पीएम

प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अयोध्‍या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं. आज श्रीरंगम में श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में उनका दौरा बेहद खास है. इस मंदिर का श्री राम से गहरा नाता रहा है. श्रीरंगम में पूजे जाने वाले देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु का एक रूप हैं.

श्रीरंगम मंदिर में ऐसे हुई थी प्राचीन प्रतिमा की स्थापना

इस मंदिर की कहानी कहती है कि श्रीरंगम में जो मूर्ति है, उसकी पूजा मूल रूप से श्री राम और उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी. यह भगवान ब्रह्मा द्वारा श्री राम के पूर्वजों को सौंपा गया था. वे इस मूर्ति को अयोध्या में अपने साथ रखते थे और नियमित पूजा करते थे. एक बार जब विभीषण ने श्री राम से एक अनमोल उपहार मांगा तो उन्होंने यह मूर्ति विभीषण को दे दी और इसकी पूजा करने को कहा. जब विभीषण लंका की ओर जा रहे थे तो रास्ते में यह मूर्ति श्रीरंगम में स्थापित हो गयी.

विद्वानों का मत है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए रामलला का स्वागत करने से पहले खुद को तैयार करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि वह उस भगवान से आशीर्वाद लें जिसकी पूजा स्वयं श्री राम ने की हो!

यह भी पढ़िए: PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे तमिलनाडु में प्राचीन मंदिरों के दर्शन, श्री रंगनाथस्वामी धाम में सुनेंगे कम्ब रामायण की कथाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर में रामेश्वरम में रोड शो किया. इसके बाद वे श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.

  • प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आमजन उनके स्वागत को उमड़ पड़े. उन्हें महिलाओं और बुजुर्गों ने आर्शीवाद दिया. बच्चे भगवान के जयकार लगाते नजर आए.

  • भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में कई भाषाओं में रामायण का पाठ सुनेंगे और भजन संध्या में भी भाग लेंगे.

  • प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी में कोठंडारामास्वामी मंदिर जाएंगे, वहां से आज प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं. यह मंदिर सदियों पहले बना था.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago