फोटो-सोशल मीडिया
Ramotsav in Canada: अयोध्या में होने जा रहे के श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी उत्साह दिखाई दे रहा है. इसी बीच कनाडा से खबर सामने आ रही है कि, भारत से चल रहे राजनयिक विवादों के बीच कनाडा ने राम भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है. कनाडा की 3 नगरपालिकाओं ने 22 जनवरी को “अयोध्या राम मंदिर दिवस” के रूप में मनाने का ऐलान किया है. इसके बाद से राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
यही नहीं हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की मूर्ति को प्रतिष्ठित किए जाने वाले समारोह को चिह्नित करने के लिए ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में बिलबोर्ड भी लगाए हैं. इसके माध्यम से 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी भी दी गई है. इसमें बताया गया है कि भारत में राम मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. मालूम हो कि, कनाडा की तीन नगर पालिकाओं ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मान्यता देते हुए यह उद्घोषणा जारी की है. कार्यक्रम के सम्बंध में हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन (एचसीएफ) के संस्थापक और अध्यक्ष अरुणेश गिरि ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहा है कि, ” विश्व जैन संगठन कनाडा (वीजेएससी) के साथ ब्रैम्पटन, ओकविले और ब्रैंटफोर्ड ने 22 जनवरी को “अयोध्या राम मंदिर दिवस” के रूप में मनाने संबंधी उक्त घोषणा को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है.
मिल्टन के मेयर की ओर से भी बधाई संदेश भेजा गया है. इसी के साथ ही ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन द्वारा जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि “दिन का उत्सव” समुदाय के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को सम्मान देने और पहचानने का एक अवसर के रूप में काम करेगा. गिरि ने आगे जानकारी दी है और कहा कि कनाडा में लगाई गई होर्डिंग जश्न मनाने वाली सेल्फी के लिए पृष्ठभूमि के रूप में काम कर रहे हैं और उत्सव की भावना भी फैला रहे हैं.
तो वहीं अयोध्या राम मंदिर को लेकर वीजेएससी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा, “यह दुनिया भर के सभी धार्मिक लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और वे इसे एक और दिवाली के रूप में मना रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज जीटीए में 100 से अधिक वाहनों वाली एक कार रैली भी कनाडा में निकालने जा रहा है. वहीं अरुणेश गिरि ने रैली को लेकर जानकारी दी है कि, रैली का मुख्य आकर्षण 20 फुट लंबा डिजिटल ट्रक होगा. उन्होने बताया कि, रविवार को ओटावा, ओंटारियो के विंडसर और ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में तीन अन्य रैलियां भी पहले से तय की गई हैं.
वहीं अरुणेश गिरि ने आगे जानकारी दी कि, कैलगरी का हिंदू समाज अलबर्टा शहर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को रामोत्सव के रूप में मना रहा है. तो वहीं विश्व हिंदू परिषद कनाडा कई हफ्तों से राम मंदिर को लेकर उत्सव मनाने के लिए लोगों से अपील कर रहा है व देश भर के मंदिरों के साथ सहयोग कर रहा है. तो वहीं विहिप कनाडा के मनीष पुरी ने मीडिया को बताया कि, “हम देश भर के मंदिरों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि उनकी योजनाओं को समझ सकें और उन्हें इस खुशी के अवसर का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकें. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कनाडा में सप्ताहांत और सोमवार तक 115 से अधिक ऐसे आयोजनों की योजना बनाई गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…