मनोरंजन

Salman Khan फैमिली पर फिर बरसे ‘Dabangg’ डायरेक्टर Abhinav Kashyap, “जिहादी मानसिकता” का लगाया आरोप

Abhinav Kashyap Slams Khan Family: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनका परिवार एक बार फिर विवादों में है. इस बार वजह बने हैं ‘दबंग’ फेम डायरेक्टर अभिनव कश्यप, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खान परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर हर तरफ चर्चा छिड़ गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंटरव्यू

हाल ही में अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सलमान खान, अरबाज खान और यहां तक कि सलीम खान पर भी निशाना साधा. इंटरव्यू का 31 सेकंड का एक वीडियो खासतौर पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने अरबाज खान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,

“अरबाज गधा है, निकम्मा और चोर है. उसको कुछ नहीं आता. मेरा क्रेडिट भी खाओगे, मेरा हक खाकर बैठे हुए हो. यह सब कब्जा है.”

“जिहादी मानसिकता” का आरोप

इसी इंटरव्यू में अभिनव ने खान परिवार की सोच पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा,

“इसीलिए मैं बोलता हूं कि ये लोग जिहादी मानसिकता वाले हैं. अभी किसी ने पूछा भी नहीं और सलीम खान खुद आकर सफाई देने लगे कि हमारी फैमिली ने कभी बीफ नहीं खाया. अरे, तुझसे किसी ने पूछा?”

इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन Being Human पर भी तंज कसा और कहा कि वहां सबकुछ चैरिटी के नाम पर प्रभाव और पब्लिसिटी के लिए किया जाता है.

दबंग से जुड़ा विवाद

गौरतलब है कि साल 2010 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अरबाज खान ने चुलबुल पांडे (सलमान खान) के भाई का किरदार निभाया था. हालांकि, जब फिल्म के अगले पार्ट दबंग 2 और दबंग 3 बने, तो इनमें अभिनव को डायरेक्ट करने का मौका नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha अब OTT पर; जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत की ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

8 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

21 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

43 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

52 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago