स्त्री 2’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मजेदार वीडियो शेयर कर अपना रिलेशनशिप राहुल मोदी के साथ कंफर्म किया है, बर्थडे से लेकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हो या फिल्मी डिनर डेट दोनों कई बार मीडिया कैमरों में कैद हुए हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रिश्ते पर मोहर लगा दी है. लंबे समय से चर्चा में बनी श्रद्धा ने गुरुवार को एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो राहुल संग दिलचस्प पल बिताती नजर आई हैं. इस वीडियो के ऊपर उन्होंने टेक्स्ट लिखा – “कोई ऐसा ढूंढो जो ऐसे नखरे उठा पाए”. कैप्शन में श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “ऐसा हट सुनने वाला किसके पास है?”
श्रद्धा और राहुल की लवस्टोरी पिछले साल से सुर्खियों में है. पहली बार दोनों को 2024 की शुरुआत में मुंबई में डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों कई बार मीडिया कैमरों में कैद हुए चाहे वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हो या फिल्मी डिनर डेट.
फैंस को भी श्रद्धा और राहुल की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर जब भी दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते हैं, यूजर्स दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. श्रद्धा कपूर, जो कि शक्ति कपूर की बेटी हैं, हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर सामने आती रही हैं और इस बार उन्होंने खुद ही अपने रिलेशनशिप का कंफर्मेशन फैंस को दे दिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…