मनोरंजन

धमाल 4: ईद पर यश की ‘टॉक्सिक’ का खौफ? अजय देवगन ने ऐन मौके पर बदला गेम, अब इस दिन मचेगा शोर

बॉलीवुड में जब ‘धमाल’ मचने की बात होती है, तो फैंस की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती. लेकिन इस बार असली धमाल फिल्म के अंदर नहीं, बल्कि उसकी रिलीज डेट को लेकर हो रहा है. अजय देवगन की मच-अवेटेड फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गजब की चर्चा छेड़ दी है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है और इसके पीछे की वजह काफी ‘फिल्मी’ लग रही है.

मजेदार अंदाज में किया एलान

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अतरंगी पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि अब ‘धमाल 4’ 12 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. पोस्टर के साथ कैप्शन भी बड़ा चुलबुला दिया गया है, “जल्दी बता रहे हैं, फिर धमाल मचाने भी तो जाना है!”. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई. जहां कुछ लोग खुश हैं कि फिल्म की तारीख पक्की हो गई है, वहीं कुछ लोग इसे अजय देवगन का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रहे हैं.

क्या यश की ‘टॉक्सिक’ से डर गए मेकर्स?

अटकलों का बाजार गर्म है कि आखिर ईद जैसे बड़े मौके को छोड़कर मेकर्स जून में क्यों जा रहे हैं? चर्चा है कि ईद पर साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है. यश का फैनबेस इतना तगड़ा है कि उनके सामने फिल्म उतारना किसी बड़े रिस्क से कम नहीं है.

अजय देवगन मंझे हुए खिलाड़ी हैं, उन्हें पता है कि अगर ईद पर तीन बड़ी फिल्में टकराईं, तो कलेक्शन का ‘कचरा’ हो सकता है. इसीलिए नुकसान से बचने के लिए उन्होंने ‘धमाल 4’ को सुरक्षित जून के महीने में शिफ्ट कर दिया है.

पुरानी मस्ती, लेकिन चेहरे नए

इस बार धमाल की पलटन में कुछ नए और कुछ पुराने चेहरे नजर आएंगे. अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, रवि किशन और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार हंसी का तड़का लगाएंगे. इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स जैसे बड़े बैनर्स मिलकर बना रहे हैं.

बता दें कि धमाल फ्रेंचाइजी का सफर 2007 में शुरू हुआ था. संजय दत्त, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की उस टोली ने जो जादू चलाया था, वह आज भी लोगों के दिलों में बसा है. अब देखना यह है कि क्या जून के महीने में यह नई पलटन वही जादू दोहरा पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: सुरों के संगम पर मजहबी सियासत, निशाने पर आए एआर रहमान ने क्या दी सफाई? सियासत से सिनेमा तक चर्चा तेज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago