मनोरंजन

रिलीज से पहले रणवीर का ‘जोश हाई’! बोले- ‘धुरंधर 2’ सिर्फ फिल्म नहीं, भारतीय सिनेमा का नया ‘मुस्तकबिल’

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इंतजार बन चुकी है. ऐसा इंतजार जो हर गुजरते पल के साथ और बेचैन कर देता है. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा हॉल्स तक, हर जगह इसका नाम गूंज रहा है. फैंस की धड़कनें तेज हैं, निगाहें रिलीज डेट पर टिकी हैं, और माहौल कुछ ऐसा है मानो कोई बड़ा त्योहार आने वाला हो. हर कोई उस सुबह का इंतजार कर रहा है, जब ‘धुरंधर 2’ बड़े पर्दे पर अपनी पहली झलक से ही दिलों पर राज करने उतरेगी.

दिलचस्प बात ये है कि इस उत्साह में सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म के सितारे भी पूरी तरह डूबे हुए हैं. फिल्म को लेकर जो जुनून और भरोसा टीम के भीतर दिख रहा है, वो इसे और खास बना देता है. जब कलाकार खुद इसे भारतीय सिनेमा के भविष्य की झलक बताने लगें, तो साफ है ‘धुरंधर’ सिर्फ एक रिलीज नहीं, बल्कि एक नया दौर शुरू करने की तैयारी में है.

रणवीर सिंह का जोश हाई

19 मार्च को आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उससे पहले ही इसका माहौल बन चुका है. फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में लीड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने स्टेज पर फैंस से बात करते हुए कहा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारतीय सिनेमा का ‘मुस्तकबिल’ (भविष्य) तय करने वाली फिल्म है.

रणवीर ने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को मिले प्यार के लिए दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि फिल्म को जो बड़ी सफलता मिली है, वो सिर्फ दर्शकों के प्यार और सपोर्ट की वजह से है. उन्होंने दुनियाभर के फैंस का आभार भी जताया.

पेड प्रीव्यू ने बनाया नया रिकॉर्ड

फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने एक दिन पहले यानी बुधवार शाम से पेड प्रीव्यू शुरू कर दिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये प्रीव्यू शो ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकते हैं.


ये भी पढ़ें: ‘सरके चुनर’ के अश्लील बोल पर नोरा फतेही ने बताई सच्चाई, कहा- 3 साल पहले गाना शूट… हिंदी वर्जन की कोई जानकारी नहीं


‘धुरंधर 2’ से काफी उम्मीदें हैं और खबरें हैं कि फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकती है. वहीं, ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने 839.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म है. अब देखना होगा कि दूसरा पार्ट इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

23 seconds ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

31 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

51 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago