Bharat Express DD Free Dish

‘सरके चुनर’ के अश्लील बोल पर नोरा फतेही ने बताई सच्चाई, कहा- 3 साल पहले गाना शूट… हिंदी वर्जन की कोई जानकारी नहीं

Nora Fatehi controversy: ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर विवाद के बीच नोरा फतेही ने सफाई दी है कि उन्होंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी.

Nora Fatehi reacting to Sarke Chunar controversy

Nora Fatehi controversy: बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं, वजह उनके न गाने को बताया जा रहा है. नोरा अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke) को लेकर विवाद का सामना कर रही हैं. इस सॉन्ग में अश्लील बोल और डांस स्टेप की भी कड़ी निंदा हो रही है. हालांकि मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया, जिसके बाद अब खुद अभिनेत्री नोरा फतेही ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

विवाद पर क्या बोलीं नोरा फतेही?

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, “तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मैंने यह गाना इसलिए किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े अभिनेता संजय दत्त हैं. मुझे फिल्म मेकर्स पर भी काफी भरोसा था, इसलिए मैं इस गाने को करने के लिए राजी हो गई. जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है, लेकिन जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है.”

इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, ”मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई यह सोचे कि मैं इस चीज का समर्थन करती हूं. जो भी विरोध हुआ है, उसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म मेकर्स ने आखिरकार उस गाने को हटा दिया.”

हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं- नोरा

नोरा फतेही ने आगे लिखा, ”मैं सभी से यह भी अनुरोध करती हूं कि कृपया उस गाने को आगे शेयर करना बंद करें, क्योंकि ऐसा करके आप उसे बेवजह और प्लेटफॉर्म दे रहे हैं. दूसरी तरफ, मैं यह भी देख रही हूं कि कुछ लोग इस मौके का इस्तेमाल मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाने के लिए कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”


ये भी पढ़ें: अश्लील बोल और भद्दे विजुअल्स के बाद YouTube से हटाया गया नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ गाना


एक्ट्रेस ने बताया की उन्हें इसके हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने ने लिखा, ”खैर, मैं और मेरी टीम आगे से ऐसे मामलों में और ज्यादा सावधानी बरतेंगे. लेकिन, मैं फिर से साफ करना चाहती हूं कि मुझे उस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने उस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी इमेज के साथ उसे इस्तेमाल करने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read