देश

मानवता के लिए मिसाल बनीं नीता अंबानी! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) विश्वविद्यालय भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया.

नीता अंबानी को मानद डॉक्टरेट की उपाधी देने के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की पहल की सराहना की. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी हो चुकी हैं सम्मानित

इससे पहले 16 मार्च को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को उड़ीसा के ही कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह अवार्ड श्रीलंका के नोबेल प्राइज विजेता मोहन मुनासिंघे ने दिया था.

नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड उनके सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया था.

पुरस्कार लेते समय नीता एम. अंबानी ने बेटे-बेटियों में कोई अंतर नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा था कि जो काम हमारे बेटे कर सकते हैं, वहीं काम हमारी बेटियां भी कर सकती हैं. बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं है.

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: लघु जलविद्युत परियोजनाओं के लिए ₹2584 करोड़ मंजूर, पैदा होंगे लाखों रोजगार

क्या है रिलायंस फाउंडेशन?

रिलायंस फाउंडेशन समाज सेवा कार्यों से जुड़ी हुई संस्था है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक परोपकारी संस्था है. यह मुनाफे के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए काम करती है. इसकी शुरुआत नीता अंबानी ने साल 2010 में किया था. इसका काम शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन लाना, खेलों को आगे ले जाना और आपदा प्रबंधन की दिशा में काम करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago