Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने इतिहास रच दिया है. 3 हफ्तों में 1 हजार करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन करके धुरंधर (Dhurandhar) इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अबतक 1006.7 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार कर चुकी है. खास बात ये रही कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.
25 दिसंबर को क्रिसमस डे (21वें दिन) पर भी धुरंधर का जलवा बरकरार रहा. इस दिन फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि तीसरे हफ्ते तक फिल्मों के प्रदर्शन में गिरावट आने लगती है, लेकिन धुरंधर को लेकर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है.
भारत में भी धुरंधर को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 789.18 करोड़ रुपये की कमाई की है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. फिल्म ने यहां से 217.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.
ये भी पढ़ें- चीन के ‘कबाड़’ हथियारों ने ली 8 सैनिकों की जान! फायरिंग के दौरान ही फटा रॉकेट सिस्टम, दहला देगा VIDEO
वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये जुटाकर मजबूत शुरुआत की थी. जो की दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनाये रखी. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे हफ्ते के शुरुआती 6 दिनों में फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन जुटाया है. नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) की बात करें तो फिल्म अब तक 668.80 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है.
दर्शकों की रहमान डकैत में दिलचस्पी अब भी बनी हुई है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी धुरंधर की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है. कुल मिलाकर, 21 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर धुरंधर ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक हिट नहीं, बल्कि लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…