Bharat Express DD Free Dish

चीन के ‘कबाड़’ हथियारों ने ली 8 सैनिकों की जान! फायरिंग के दौरान ही फटा रॉकेट सिस्टम, दहला देगा VIDEO

Chinese Rocket Launcher Explosion: थाईलैंड-कंबोडिया के बीच संघर्ष में चीन निर्मित मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) में फायरिंग के दौरान ही विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हो गई.

Chinese Rocket Launcher Explosion

Chinese Rocket Launcher Explosion: जिन कबाड़ और जर्जर चीनी हथियारों के दम पर पाकिस्तान भारत को गीदड़भभकी देता है, उसकी पोल खुल चुकी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारत की ताकत के सामने चीनी हथियार पानी भरते दिखे. अब ऐसा ही एक वाकया थाईलैंड-कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष में देखने को मिला. जहां चीन निर्मित मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) में फायरिंग के दौरान ही विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हो गई. बता दें कि, थाईलैंड के साथ चल रहे संघर्ष में कंबोडिया की सेना चीन निर्मित MLRS का इस्तेमाल कर रही है.

चीनी हथियार में इस विस्फोट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कंबोडियाई सैनिक एक मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम को फायर कर रहे हैं. इस दौरान आसपास कई कंबोडियाई सैनिक नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ सैनिक इसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं. MLRS ट्रिगर करने के कुछ देर तक तो सही चलता है. लेकिन 6 रॉकेट दागने के बाद उसमें अचानक से विस्फोट हो जाता है और पूरा सिस्टम उड़कर आग के गोलों में तब्दील हो जाता है.

चीन निर्मित है PHL-81 रॉकेट सिस्टम

कंबोडिया की सेना चीन के द्वारा निर्मित PHL-81 रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल करती है. यह सिस्टम चीन ने सोवियत संघ के BM021 ग्रेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का कॉपी कर बनाया है. जो एक के बाद एक 40 रॉकेट फायर कर सकता है. भारत भी रूस के द्वारा निर्मित MLRS का उपयोग करता है.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: महाकुंभ की भगदड़ से राम मंदिर की ध्वजा तक… आस्था और हादसों के बीच कैसा रहा यह साल?

चीनी उपकरणों की वैधता पर सवाल

थाईलैंड के खिलाफ संघर्ष शुरू होने से पहले कंबोडिया की सेना ने थाईलैंड को इन रॉकेट सिस्टम के इस्तेमाल की चेतावानी दी थी, लेकिन अब इस रॉकेट सिस्टम में हुए विस्फोट ने चीनी रक्षा उपकरणों की वैधता पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान की जमीन पर जाकर जमकर एयर-स्ट्राइक्स की. इन हमलों को रोकने के लिए पाकिस्तान चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 और LY-80 को तैनात किया था. लेकिन चीन निर्मित ये एयर डिफेंस सिस्टम भारत के हमले के सामने बेबस नजर आए. भारतीय मिसाइलों को काउंटर तो छोड़िये ये उन्हें डिटेक्ट तक नहीं कर पाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read