मनोरंजन

Disha Patani ने Sushant Singh Rajput को याद कर किया भावुक पोस्ट, कहा- ‘इस खूबसूरत सफर….

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ((MS Dhoni The Untold Story) को रिलीज हुए आज सात साल पूरे होने पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद किया. इस बीच फैंस के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी सुशांत की कमी को हर रोज महसूस करते हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है. दिशा की इस स्टोरी से साफ नजर आ रहा है कि कि वह अभी भी सुशांत को काफी मिस करती हैं.

दिशा पटानी की पोस्ट

दिशा पटानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं. उन लोगों को दिल से प्यार करें और उनकी कद्र करें जो आपको हमेशा खुश रखते हैं. सुना है कि पछतावे के लिए जिंदगी बहुत छोटी है… मुझे उम्मीद है कि आप खुश और शांति में होंगे.

महेंद्र सिंह धोनी पर बनाई गई थी फिल्म

फिल्म मेकर नीरज पांडे ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को निर्देशित किया था. जो, फेमस इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी. वहीं दिशा पटानी उनकी गर्लफ्रेंड कीभूमिका निभाई थी. इसके अलावा फिल्म कियारा आडवाणी भी थीं. यह बायोपिक सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी.

एमएस धोनी ने बदला था सुशांत का करियर

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर के लिए बहुत अच्छी साबित हुई थी. इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से सुशांत ने फैंस का दिल जीत लिया था. हालांकि साल 2020 की 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे. एक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

57 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago