देश

Swachh Bharat Mission: जेपी नड्डा समेत इन मंत्रियों और नेताओं ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

Swachhata hi seva: देशभर में कल यानी की 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनायी जाएगी. इससे पहले देश के कई हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में इस अवसर पर कई मंत्री और नेताओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने भी गांधी जयंती से पहले इस अभियान में हिस्सा लिया. इसके अलावा बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया.

इस मौके पर रविशंकर प्रसाद कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है. इस अभियान में भारत सरकार और अन्य वकीलों ने हिस्सा लिया. उन्होंनेआगे कहा, “जब वकील मेरे मोहल्ले में आए, तो मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं भी सफाई करूं. यहां सफाई करने के बाद अब मैं कालीघाट पटना जाऊंगा और स्वच्छता अभियान में भाग लूंगा.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत देश के लिए महत्वपूर्ण है. एक मन की बात कहूंगा कि देश जागता है, जगाने वाला चाहिए. आज पीएम मोदी ने एक आह्वान किया पूरा देश झाड़ू लेकर निकल गया, जो अच्छी बात है. इसी तरह देश को आगे बढ़ाना है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: आरएसएस के ‘मास्टर प्लान’ से बीजेपी जीतेगी चुनावी जंग, इन 8 सीटों पर बड़े बदलाव की तैयारी

पीएम मोदी ने किया था आह्वान

बता दें कि इस अभियान के लिए पीएम मोदी ने आह्वान किया था कि एक घंटे के लिए श्रमदान करें. उन्होंने कहा था कि स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी है. इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरूआत के लिए हमें एक साथ कोशिश करनी होगी. उन्होंने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago