Divyanka Tripathi Babies: टीवी जगत की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आखिरकार वो बड़ी खुशखबरी आ ही गई जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था. शादी के पूरे 10 साल बाद इस खूबसूरत कपल के आंगन में किलकारियां गूंजी हैं. दिव्यांका ने 26 मई को दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अब एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है.
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब यह न्यूली पेरेंट्स जोड़ा अपने दोनों नन्हें राजकुमारों को सीने से लगाए बाहर निकला, तो वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इस खास मौके पर दिव्यांका और विवेक का पूरा परिवार उनके साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्यांका की सासू मां अपनी दोनों पोतों की आरती उतारते और बड़े लाड-प्यार से उनकी नजर उतारते हुए दिख रही हैं. बच्चों के स्वागत के लिए कपल ने अपनी गाड़ी को भी फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजवाया था.
दिव्यांका अपनी हाजिरजवाबी और सादगी के लिए जानी जाती हैं, और मां बनने के बाद भी उनका यह अंदाज बरकरार रहा. अस्पताल के बाहर खड़े पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. मुस्कुराते हुए दिव्यांका बोलीं, “अरे वो क्या है ना, हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, बाय वन गेट वन फ्री!” एक्ट्रेस की यह बात सुनकर वहां ठहाके गूंज उठे.
बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इनकी पहली मुलाकात मशहूर टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा और आखिरकार 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों ने सात फेरे ले लिए. आज शादी के सालों बाद भी यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीत लेती है, और अब इन दो नन्हें मेहमानों के आने से इनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…