Bharat Express DD Free Dish

फूलों से सजी गाड़ी, सासू मां ने उतारी नजर; अस्पताल के बाहर दिव्यांका-विवेक के बच्चों का हुआ शाही स्वागत

जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इस खास मौके पर विवेक दहिया के परिवार ने नन्हें राजकुमारों का ग्रैंड वेलकम किया. सासू मां ने पोतों की आरती उतारी और नजर भी ली, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Divyanka Tripathi, New Born Babies, Entertainment

Divyanka Tripathi Babies: टीवी जगत की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आखिरकार वो बड़ी खुशखबरी आ ही गई जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था. शादी के पूरे 10 साल बाद इस खूबसूरत कपल के आंगन में किलकारियां गूंजी हैं. दिव्यांका ने 26 मई को दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अब एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है.

अस्पताल के बाहर दिखा अनोखा नजारा

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब यह न्यूली पेरेंट्स जोड़ा अपने दोनों नन्हें राजकुमारों को सीने से लगाए बाहर निकला, तो वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इस खास मौके पर दिव्यांका और विवेक का पूरा परिवार उनके साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्यांका की सासू मां अपनी दोनों पोतों की आरती उतारते और बड़े लाड-प्यार से उनकी नजर उतारते हुए दिख रही हैं. बच्चों के स्वागत के लिए कपल ने अपनी गाड़ी को भी फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजवाया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

‘एक पर एक फ्री’- दिव्यांका का मजेदार अंदाज

दिव्यांका अपनी हाजिरजवाबी और सादगी के लिए जानी जाती हैं, और मां बनने के बाद भी उनका यह अंदाज बरकरार रहा. अस्पताल के बाहर खड़े पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. मुस्कुराते हुए दिव्यांका बोलीं, “अरे वो क्या है ना, हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, बाय वन गेट वन फ्री!” एक्ट्रेस की यह बात सुनकर वहां ठहाके गूंज उठे.

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना के लिए विजय देवरकोंडा का दिखा ऐसा प्यार, गले में दिखी वो खास चीज जिसने जीत लिया फैंस का दिल

‘ये है मोहब्बतें’ के सेट से शुरू हुआ था सफर

बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इनकी पहली मुलाकात मशहूर टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा और आखिरकार 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों ने सात फेरे ले लिए. आज शादी के सालों बाद भी यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीत लेती है, और अब इन दो नन्हें मेहमानों के आने से इनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read