मनोरंजन

FWICE के बैन पर पहली बार बोली रणवीर सिंह की टीम, कहा- ‘डॉन फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा रहेगा सम्मान’

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉलीवुड के सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल हो गया है. फिल्म से अचानक अलग होने की खबर के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान कर दिया है. सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में FWICE ने कहा कि रणवीर सिंह पर इंडस्ट्री स्तर पर बैन लगाया गया है और फिल्ममेकर्स से अपील की गई है कि वे उनके साथ काम न करें.

इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह अब तक चुप थे, लेकिन आखिरकार उनकी टीम की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है. एक्टर के स्पोकपर्सन ने साफ कहा कि रणवीर ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी और उससे जुड़े हर व्यक्ति का दिल से सम्मान करते हैं. उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों को सार्वजनिक बहस का हिस्सा बनाने के बजाय शांति और समझदारी से संभालना बेहतर होता है.

लंबे समय तक क्यों रहे खामोश?

रणवीर सिंह की टीम ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई तरह की अफवाहें और चर्चाएं सामने आईं, लेकिन एक्टर ने कभी भी उन पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझा. उनकी प्राथमिकता हमेशा अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर रही है.

स्पोकपर्सन के मुताबिक, रणवीर जानबूझकर इस पूरे मामले में संयम बनाए हुए थे क्योंकि वे निजी रिश्तों और प्रोफेशनल बातचीत को सम्मानजनक तरीके से संभालने में विश्वास रखते हैं.

‘Don 3’ को लेकर क्या कहा गया?

बयान में यह भी कहा गया कि रणवीर सिंह आज भी ‘डॉन 3’ से जुड़े सभी लोगों के लिए सम्मान और अच्छी भावना रखते हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी की सफलता की कामना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह सीरीज आगे भी दर्शकों का प्यार हासिल करती रहे.

रणवीर की टीम ने यह भी इशारा किया कि एक्टर आगे भी इस मुद्दे पर गरिमा और शांति बनाए रखेंगे. यानी फिलहाल वे किसी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी या विवाद में पड़ने के मूड में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- सिनेमा के ‘ही-मैन’ को मरणोपरांत पद्म विभूषण: नम आंखों से सम्मान लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, तो फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

विवाद कैसे शुरू हुआ?

बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से नाराज थे. इसी वजह से मामला FWICE तक पहुंचा. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि एक्टर ने फिल्म से किन कारणों की वजह से दूरी बनाई.

फिलहाल इस पूरे विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर बढ़ा दी है. एक तरफ रणवीर सिंह अपनी चुप्पी और शांत रवैये से मामला संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘डॉन 3’ को लेकर दर्शकों के बीच भी कई सवाल बने हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago