मनोरंजन

Drishyam 2 box office collection Day 1: दृश्यम-2 की धमाकेदार ओपनिंग, जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए

Drishyam 2:  ‘दृश्यम 2’ का जादू दर्शकों पर चल गया है इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है. फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर की स्टोरी ऑडियंस को बेहद पसंद आई है. अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस ने पहले ही दिन भारत में 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया है.

साल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ट्रेलर और टीजर देखने के बाद ऑडियंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई. ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ की नेक्सट इंस्टॉलमेंट है.

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं. ‘दृश्यम 2’ का क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खुले दिल से स्वागत किया है और ओपनिंग डे पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.  ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज होने के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.

‘दृश्यम 2’ का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा

‘दृश्यम 2’ की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन ही उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया है. अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस ने पहले दिन भारत में 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म का पहले दिन के कलेक्शन ने फिल्म मेकर्स को खुश कर दिया है. वहीं वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ‘दृश्यम 2’ की कमाई में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है.

दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 858 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, यानी कुल 4 हजार स्क्रीन्स से ज्यादा पर फिल्म रिलीज हुई है.

मलायम फिल्म की रीमेक है ‘दृश्यम’

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का हिंदी रीमेक है. मोहनलाल की ‘दृश्यम का ही कई भाषाओं तेलुगु, तमिल और हिंदी में रीमेक किया गया था. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट भी मलयालम भाषा में रिलीज हुई था जिसके बाद इसे तेलुगु और अब हिंदी में रिक्रिएट किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago