देश

Gujarat Election: राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर की तस्वीर पर गुजरात में क्यों मचा है बवाल?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से चलकर महाराष्ट्र होते हुए मध्य-प्रदेश पहुंच चुकी है. इसी दौरान महाराष्ट्र में शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ समाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर नजर आईं. राहुल गांधी और मेधा पाटकर की एक साथ चलती हुई तस्वीरें सामने आने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. महाराष्ट्र की इस तस्वीर पर गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी घमासान छिड़ गया है.

राहुल गांधी की मेधा पाटकर के साथ तस्वीरें मीडिया में आने के बाद बीजेपी उनपर हमलावार हो गई. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है. मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर राहुल गांधी ने दिखाया कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा. गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.”

राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर की तस्वीरों को बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव में भुनाने में लग गई है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता के साथ मेधा पाटकर की तस्वीरों से यह पता चलता है कि, राहुल गांधी भी मेधा पाटकर की तरह ही गुजरात और गुजरातियों के विरोधी हैं.

पीएम मोदी ने भी बोला मेधा पाटकर पर हमला

राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर वाली तस्वीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमला किया है. उन्होंने  सरदार सरोवर परियोजना  को गुजरात में विकास का केंद्र बिंदु बनने के लिए मेधा पाटकर को कारण बताया है. दरअसल मेधा पाटकर ने गुजरात में नर्मदा बचाओ आंदोलन के जरिए सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था. इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी की मेधा पाटकर के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को घेर रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago