मनोरंजन

Dunki Box Office Collection: वीकेंड पर शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का चला जादू, सिर्फ 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें- कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. एनिमल के बाद ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. वहीं राज कुमार हिरानी और शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने रिलीज होने के बाद चौथे दिन सबसे अधिक कमाई की है. इस फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के पार छू गया है.

शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई तीनों फिल्मों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘पठान’ ने जहां 220 करोड़ की कमाई चार दिनों में की थी वहीं ‘जवान’ ने 286.16 करोड़ की कमाई की थी. इन दोनों फिल्मों के सामने ‘डंकी’ काफी पीछे है और इसने अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा ही पार किया है.

जानें चौथे दिन का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को यानी चौथे दिन सबसे अधिक कमाई की है. इस फिल्म ने ओपनिंग पर जहां 29.2 करोड़ की कमाई की थी वहीं चौथे दिन इसने 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे शानदार कलेक्शन साबित हुआ है. कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 106.43 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘डंकी’ की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 49.67% रही जहां इवनिंग शो में सबसे अधिक 66.06% भीड़ नजर आई.

तीन दिनों में ‘डंकी’ ने पूरा किया अपना बजट

करीब 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत तीन दिनों में ही निकाल ली है. इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये तकरीबन 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. बताया गया है कि इस फिल्म के करीब 15 हजार शोज़ चल रहे हैं.

‘सालार’ से ‘डंकी’ की जोरदार टक्कर

इस फिल्म की तुलना अगर पिछले वीक रिलीज हुई प्रभास की ‘सालार’ से करें तो ये काफी कम है. ‘सालार’ ने तीन दिनों में 208.05 करोड़ की कमाई की है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

21 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

45 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

52 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

55 minutes ago