चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
सांपों की तस्करी
Snakes Paythons on Mumbai Airport: एक शख्स विदेश से 9 अजगर समेत 11 दुर्लभ श्रेणी के सांप छिपाकर विमान में भारत ले आया. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तलाशी हुई तो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारी ने उसके कब्जे से 9 बॉल पायथन और 2 कॉर्न स्नेक बरामद किए.
यहां तस्वीरों में आप उन सांपों को देख सकते हैं. 9 अजगर समेत 11 दुर्लभ श्रेणी के ये सांप राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति से ज़ब्त किए हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि शख्स ने इन सांपों को बिस्कुट और केक के पैकेट के अंदर छिपा रखा था. हालांकि, फिर भी वह पकड़ा गया.
सांपों की तस्करी करने के जुर्म में पकड़ा गया वो शख्स बुधवार 21 दिसंबर को बैंकॉक से आया था. महाराष्ट्र में जब वो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरा तो उसके सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को बिस्कुट और केक के पैकेट के अंदर छिपाए गए 9 बॉल पायथन और 2 कॉर्न स्नेक मिले.
इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ सकता है. ऐसे सांप भारत में नहीं मिलते. माना जा रहा है उक्त शख्स की इन सांपों को महंगे दामों में बेचने की मंशा थी.
यह भी पढ़िए: रेव पार्टी…सांपों के जहर मामले के बीच कोटा में Elvish Yadav को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…