देश

Madhya Pradesh: मोहन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, कई सांसद भी लेंगे शपथ

Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद डॉ. मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी. उनके साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ली थी. अब मोहन सरकार की कैबिनेट का आज (25 दिसंबर) विस्तार होने जा रहा है. जिसमें कुल 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ लेने वालों में 4 से 5 सांसद भी शामिल हो सकते हैं. ये भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह साढ़े 3 बजे होगा.

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद विस्तार का ऐलान

कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. इस दौरान कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर आलाकमान के साथ उन्होंने चर्चा की. सीएम मोहन यादव ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा की गई. जिसमें बताया गया कि सोमवार को 3:30 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा. जिसमें मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में वह फिर से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे.

21 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी. जिसमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं. जिसमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रदीप लारिया, एदल सिंह कंसाना, चेतन कश्यप, अर्चना चिटनिस, नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, ओम प्रकाश धुर्वे, नारायण कुशवाहा, कुंवर सिंह टेकाम, विष्णु खत्री कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- TMC MP: टीएमसी सांसद ने फिर की उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी की मिमिक्री, बोले- धनखड़ ने छोटी सी बात का रोना देश-विदेश में रोया

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. मध्य प्रदेश में कैबिनेट में फिलहाल केवल तीन सदस्य हैं, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा शामिल हैं. वहीं, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

22 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

60 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

2 hours ago