मनोरंजन

एडवांस बुकिंग में Dunki की हुई बल्ले-बल्ले, ‘Salaar’ को दिया तगड़ा झटका

Dunki vs Salaar Advance Booking: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सलार: पार्ट वन-सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. साल 2023 खत्म होने के साथ इन 2 मोस्ट अवेटेड फिल्मों का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है. आपको बता दें कि डंकी इसी महीने यानी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. जबकि ‘सलार: पार्ट वन – सीजफायर’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं अब देखा जाए तो पासा उल्टा होता नजर आ रहा है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ दोनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. राज कुमार हिरानी और प्रशांत नील दोनों को अपनी अपनी फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डंकी’ ने एडवांस बुकिंग में ‘सालार’ को पछाड़ दिया है.

‘डंकी’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

फिल्म ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. ये शाहरुख के साथ उनकी पहली फिल्म है. फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. किंग खना की पिछली दो फिल्मों की तरह इस फिल्म का भी क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धांसू कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ ने पहले दिन के लिए अब तक 2,29,496 टिकट बेच लिए हैं और 6.77 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

‘सालार’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वहीं, ‘आदिपुरूष’ के बाद साउथ एक्टर प्रभास फिल्म ‘सालार’ के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट से ठूक एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर साउथ में काफी क्रेज देखा जा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में अब तक 2,21,344 टिकट बेच लिए हैं और 5.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

देखना होगा कौन मारेगा बाज़ी

अब दोनों फिल्मों के आंकड़ों के देखे तो ‘डंकी’ ने एडवांस बुकिंग में ‘सालार’ को पछाड़ दिया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘डंकी’ में एसआरके, तापसी पन्नू और विक्की कौशल पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वहीं, ‘सालार’एक आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म के रूप में देखा जा रहा है. फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

16 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

21 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

37 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

38 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

50 minutes ago