देश

Tamilnadu Rain: पानी-पानी हो गए गांव से लेकर शहर के इलाके, राहत बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान, सैकड़ों पर्यटक फंसे

Tamilnadu Rain: तमिलनाडु में बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियां और तालाबों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश के 4 जिलों की स्थिति काफी खराब है. जिसमें कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिले शामिल हैं. ये समुद्र तटीय जिले हैं. यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए NDRF और SDRF के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है.

7500 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया

अब तक निचले इलाकों में फंसे 7500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है. राहत बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है. जिससे हालात और भी बिगड़ सकते हैं.

राहत बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान

राज्य में हो रही भारी से अत्याधिक बारिश को देखते हुए राहत बचाव कार्य के लिए सेना को भी बुलाया गया है. सेना के जवान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं. जिसमें वसईपुरम में लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. सोमवार देर रात 17 महिलाओं और बच्चों सहित 13 अन्य को पहले बचाया गया है. दूसरे दल ने एक गर्भवती महिला सहित 12 महिलाओं, एक शिशु समेत 6 बच्चों और 12 अन्य को निकाला है. इसके साथ ही, 26 महिलाओं, 10 बच्चों और 28 अन्य को सेना ने बचाया है.

रेल सेवाएं बाधित होने से 800 से ज्यादा यात्री फंसे

मिली जानकारी के अनुसार, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी के अलावा दक्षिण तमिलनाडु के कई गांवों और कस्बों के साथ ही सड़कें जलमग्न हो गई हैं. लगातार हो रही बारिश के चलते चार जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले 7 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है. इसके अलावा तूतिकोरिन एयरपोर्ट से उड़ानों को रद्द कर दिया है. वहीं थूथुकुडी में रेल सेवाएं बाधित होने से 800 से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Tamilnadu Rain: तमिलनाडु में बारिश से हाहाकार, ट्रेन-फ्लाइट कैंसिल, सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाश की हुई थी घोषणा

इससे पहले बीते सोमवार को सरकार ने मौजूदा हालातों को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी. सभी सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

12 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago