मनोरंजन

‘Ek Chatur Naar’ का टीजर रिलीज, एक-दूसरे को मात देने में जुटे दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश

Ek Chatur Naar Teaser: दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश की फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर जारी हो चुका है, जिसने फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों में उत्साह को बढ़ा दिया है. 47 सेकंड के टीजर में दिखाए गए कॉमिक और चतुराई वाले किरदारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. टीजर की शुरुआत में मशहूर एक्टर रवि किशन फिल्म की कहानी का छोटा, लेकिन मजेदार अंदाज में परिचय देते हैं.

बैकग्राउंड वॉयसओवर में रवि किशन कहते हैं, ”शहर की भीड़ में हर कोई लगता है कॉमन… पर हुजूर किसी की होती है जलेबी जैसी चाल… किसी के पास होता है, चूना लगाने का कमाल… इरादे अगर नवाबी हो तो किसकी क्या मजाल… ये खेल ही ऐसा है बाबू… जिसमें बेगम-बादशाह दोनों हैं किस्मत के गुलाम… देखना ये है कि चतुर कौन है… शिकारी नेवला या नागिन मचाएगी बवाल.”

कौन है चतुर नार?

रवि किशन की आवाज में ये लाइन्स फिल्म के मिजाज को बखूबी दर्शाती हैं कि यह कहानी चालाकी और मजाक के बीच घूमती है. टीजर में दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश के बीच का कॉमिक अंदाज साफ नजर आ रहा है. दोनों ही किरदार अपने-अपने तरीके से एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करते हुए दिखते हैं.

दिव्या एक ऐसी महिला के रोल में हैं, जो चतुराई और फुर्ती से नील के किरदार को फंसाने की कोशिश करती हैं. वहीं, नील भी पीछे नहीं रहते और कई बार खुद को बचाने के लिए नए-नए जतन करते नजर आते हैं.

टीजर में उनकी यह नोक-झोंक और समझदारी का खेल दर्शकों को खूब हंसाने वाला है. साथ ही, फिल्म में बाकी कलाकारों का भी छोटा-छोटा रोल दिखाया गया है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है. ‘एक चतुर नार’ का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है. यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया…’, मशहूर पंजाबी सिंगर को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago