उत्तर प्रदेश

राम मंदिर के लिए छोड़ी कुर्सी! कल्याण सिंह को याद कर क्या बोले CM योगी? अलीगढ़ में मना हिंदू गौरव दिवस

Kalyan Singh Death Anniversary: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अलीगढ़ के ताला नगरी मैदान में हिंदू गौरव दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की और कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के ‘पीडीए कार्ड’ पर तीखा हमला बोला.

सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याण सिंह ने अपने आदर्शों की अमिट छाप सभी पर छोड़ी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जातीयता का जहर फैला रही हैं और इसके लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बना रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई न्यायाधीश सही फैसला देता है, तो उसे धमकाया जाता है, और अब तो चुनाव आयोग को भी धमकी दी जा रही है.

सीएम योगी कही बड़ी बातें?

  • कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने उनके 1990 के कार्यकाल को आज की भाजपा सरकार की आधारशिला बताया.
  • विपक्षी पार्टियों जातीयता का जहर फैला रही हैं. संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही हैं. न्यायाधीशों और चुनाव आयोग को धमकाया जा रहा है.
  • पीडीए बांग्लादेशी घुसपैठियों, पाकिस्तानी और रोहिंग्याओं को मतदाता बनाने का प्रयास कर रही है. भारत के वंचितों और पिछड़ों को मतदान से वंचित करने की कोशिश.
  • जब घुसपैठियों को रोकने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है तो विपक्षी पार्टियां संसद की कार्यवाही में बाधा डालती हैं.
  • कांग्रेस और सपा की नीयत कभी भी ‘सबका विकास’ की नहीं रही. उन्होंने सबका साथ तो लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवारों का किया.
  • सीएम मे कहा कि त्योहारों पर दंगों का साया नहीं पड़ता. ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की नीति प्रदेश में चल रही है. उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त हुआ है.

भाजपा नेताओं के बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर हमें राजवीर सिंह राजू भैया के साथ चलना है. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कल्याण सिंह ने सनातन धर्म की पताका को सबसे ऊंचा फहराया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि सपा की साइकिल को उखाड़ फेंकना है. उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि नाम में क्या रखा है, उनकी मानसिकता ही गुलामी की है, वो नाम का क्या मतलब जाने. नाम की महिमा वही समझेगा जिसकी मानसिकता राष्ट्रीयता की हो.

ये भी पढ़ें: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, एक महीने में 12 बिल पास

कैसी रही कार्यक्रम की व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल के आसपास कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं. सुबह से ही नगर निगम के सफाई कर्मी रामघाट कल्याण मार्ग की सफाई में जुटे रहे. इसी दौरान आवारा पशुओं को पकड़ने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago