भारत सरकार द्वारा 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बैन के बाद एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने स्पष्ट किया कि उनका और शोभा कपूर (Shobha Kapoor) का एएलटीटी (ALTT) से 2021 से कोई संबंध नहीं है; बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) कानूनी नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से काम करता है।
Ekta Kapoor: केंद्र सरकार ने उल्लू और ऑल्ट जैसे 25 ऐप्स को आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखाए जाने के चलते बैन कर दिया है. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे होने लगे कि ऑल्ट एकता कपूर की कंपनी की सब्सिडियरी के स्वामित्व वाली ऐप है. वहीं किसी ने कहा कि बैन के बाद एकता कपूर (Ekta Kapoor) को काफी नुकसान हुआ है. इन्हीं दावों के बीच एकता कपूर की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि एकता कपूर ऑल्ट बालाजी से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं. उन्होंने 2021 में ऐप से दूरी बना ली थी.
एकता कपूर के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ”हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि एकता कपूर और शोभा कपूर का ऑल्ट से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है. जून 2021 में ही वे ऑल्ट से पूरी तरह अलग हो गई थीं. इसलिए अगर कोई दावा करता है कि उनका अब भी कोई जुड़ाव है, तो हम कड़े शब्दों में उसका खंडन करते हैं. मीडिया से निवेदन है कि सही और सटीक जानकारी दें. बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड सभी नियमों और कानूनों का पालन करता है और अपनी कंपनी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से चलाता है.’
बालाजी की बात करें तो यह प्रोडक्शन हाउस एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने साल 1984 में स्थापित किया था. इस प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कसम तेरे प्यार की’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘ये है चाहते’, ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘परिणीति’, ‘मानो या ना मानो’, ‘हम पांच’, ‘कही किसी रोज’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कहीं तो होगा’, ‘कही तो मिलेगा’, ‘कसम से’, ‘पिया का घर’, ‘तुम्हारी पाखी’, और ‘जोधा अकबर’ जैसे कई जाने-माने टीवी सीरियल्स बने हैं.
बता दें, 25 जुलाई 2025 को, भारत सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 25 वेबसाइट्स- ऐप्स को बैन कर दिया. इनमें उल्लू, ऑल्ट, बिग शॉट्स, देशीफ्लिक्स, बूमेक्स, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, और बुल ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक विज्ञापनों और बेहद अश्लील कंटेंट को लेकर कार्रवाई की.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…