बेल के बाद एल्विश यादव ने शेयर की पहली सेल्फी
Elvish Yadav Bail: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों खूब चर्चा में हैं. वहीं अब एल्विश के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जेल से बाहर आ गए हैं. एल्विश को सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन सबूत ना मिलने पर उन्हें 6 दिन की कस्टडी के बाद बेल मिल गई है. एल्विश के जेल से वापस आने पर उनका परिवार और फैंस काफी खुश होते नजर आ रहे हैं. वहीं अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश ने फैंस के साथ अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. अपने लेटेस्ट पोस्ट पर एल्विश ने अपने फैंस के साथ दर्द बांटा है.
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव जेल से बाहर आते ही फैंस को खुशखबरी दी और अपनी एक खास फोटो फैंस के साथ शेयर की. एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है जिसमें वो साइड स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही इस फोटो में एल्विश अंगूठा दिखा कर ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वो ठीक है.
लेकिन तस्वीर के साथ जो गाना लगाया हुआ है उससे उनका दर्द साफ झलक रहा है.इसी दौरान एल्विश ने अपनी तस्वीर के साथ जीना इसी का नाम है गाना लगाया हुआ है. तस्वीर के साथ सुनाई दे रहे हैं कि- किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है. अब इस गाने के साथ एल्विश ने अपना दर्द भी बयां कर दिया है.
ये भी पढ़ें:जब इंडियन क्रिकेट टीम ने एक्ट्रेस Divya Dutta को किया इग्नोर, हरभजन सिंह के आने के बाद बदला माहौल
एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के फैंस ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है. माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और नोएडा पुलिस भी फिर से ट्रैंड करने लगे.
बता दें कि एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम केस में पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और इसके बाद उन्हें 14 दिन की कस्टडी में भेजा गया. वकीलों की हड़ताल की वजह से एल्विश के केस में सुनवाई में देरी हुई. वहीं, बीते दिन इस केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश का पहला पोस्ट भी सामने आ गया है.
-भारत एक्सप्रेस
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…
Vaishno Devi Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं के लिए…
IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…