Elvish Yadav Fight Video Viral
Elvish Yadav Fight Video Viral: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा का विषय का बन गए हैं. एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं. ऐसे में एक बार फिर यूट्यूबर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो में पुलिस वाले भी एक्शन लेते हुए नजर आ रहे हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?
एल्विश यादव का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और सभी इस वीडियो को हैरान रह गए हैं. वायरल वीडियो में यूट्यूबर किसी रेस्टोरेंट के अंदर दिख रहे हैं और उन्होंने ब्लैक कलर कि जैकेट पहन रखी है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गुस्से में तमतमाते हुए कुर्सी पर बैठे एक शख्स के पास जाते हैं और उसे खींच के तमाचा मारते हैं. इस दौरान वहां काफी सारे लोग नजर आ रहे हैं, जो एल्विश को पकड़ते भी दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें : फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दिखा कश्मीर का सच, महिला NIA अधिकारी के कार्यों को देख ‘खड़े हो जाएंगे रोंगटे’
सामने आई जानकरी के अनुसार, एल्विश यादव का ये वीडियो 11 फरवरी का है और इसमें वो रेस्टोरेंट में एक शख्स से बहस करते दिख रहे हैं और फिर वो उस शख्स को अचानक से गुस्से में तमाचा मार देते हैं. थप्पड़ मारने के बाद एल्विश बाहर की तरफ जाने लगते हैं, तो वो फिर उनसे कुछ ऐसा बोल देता है कि वो गुस्से में फिर से उससे लड़ने पहुंच जाते हैं. मगर उनके दोस्त फिर उनको पकड़कर रोकने लगते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद पुलिस थप्पड़ कांड के बाद तुंरत एक्शन में आ जाती है और एल्विश यादव को काबू करने कि कोशिश करती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि उस शख्स ने एल्विश की मां के बारे में अपशब्द कहा था, इस वजह से ही वो इतना ज्यादा भड़क गए थे.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…