Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दिखा कश्मीर का सच, महिला NIA अधिकारी के कार्यों को देख ‘खड़े हो जाएंगे रोंगटे’

Article 370: ‘आर्टिकल 370’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं…

Article 370

Article 370

Article 370: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। फैंस भी इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं. फिल्म के मेकर्स ने ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर भी जारी कर दिया है. ट्रेलर में कश्मीर घाटी के हालात बयां किए गए हैं. फिल्म में ‘आर्टिकल 370’ हटाने में किस तरह की कोशिशें और प्रयास किए गए हैं, इसकी एक झलक भी देखी जा सकती है. इसी बीस फिल्म की रिलीज से पहले यामी गौतम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

यामी गौतम ने शेयर किया पोस्ट (Article 370)

हाल ही में यामी गौतम ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने एक्स पर फिल्म से जुड़े होने के अपने अनुभव को साझा किया है. उन्होंने पोस्ट में उन सभी लोगों और एजेंसियों की भी तारीफ की, जिन्होंने मिशन को पूरा करने में साथ दिया है. एक पत्रकार के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए यामी ने लिखा- ‘धन्यवाद अखिलेश जी! यह सच में सबसे अविश्वसनीय ऑपरेशनों में से एक था. इस ऑपरेशन के लिए अलग-अलग एजेंसियां एक असंभव कार्य को अंजाम देने के लिए एक साथ आईं, जिसने भारतीयों की किस्मत बदल दी, वो भी निबा किसी को इसकी भनक लगे.’

यह भी पढ़ें :मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में सुधार, ICU से बाहर आ चुकें है एक्टर, को-स्टार ने दिया हेल्थ को लेकर अपडेट

फिल्म देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े (Article 370)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ;मैं हमारे दर्शकों को उन घटनाओं को दिखा के लिए उत्साहित हूं, जिनके बारे में किसी को पता भी नहीं है और हमारी फिल्म में और भी बहुत कुछ है. विशेष रूप से महिला एनआईए अधिकारी द्वारा की गई साहसिक कार्रवाई, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital