देश

दिल्ली में धारा 144, हरियाणा में 2 अस्थाई जेलें, केंद्रीय बलों की 64 कंपनियां तैनात, किसानों के कूच से पहले प्रशासन चौकस

Punjab Farmer Protest Update: पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आदेश जारी किए हैं. दिल्ली में धारा 144 12 फरवरी से 13 मार्च तक लागू रहेगी. इस दौरान भीड़ जुटने, रैली करने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा.

किसानों के अलावा दिल्ली में ट्रैक्टरों के प्रवेश पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. वहीं कल किसानों के दिल्ली कूच से पहले एमएसपी गारंटी कानून से पहले चंडीगढ़ में शाम को 5 बजे केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक होगी. जिसमें पीयुष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे.

सभी बाॅर्डर को एक ही तरीके से बंद किया गया

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब, हरियाणा के शंभू, खनौरी समेत सभी बाॅर्डर सीमेंट के स्लैब, कंटीली तारों, कीलों से खुदाई कर सील किए जा चुके हैं. वहीं पिछली बार आंदोलन का केंद्र रहे सिंघु और टिकरी बाॅर्डर को भी सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण से कांग्रेस से इस्तीफा दिया, समर्थक विधायकों के साथ BJP में होंगे शामिल

हरियाणा में अस्थाई जेलें बनाई

हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की 64 कंपनियां भेजी हैं. भारतीय किसान युनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह और हरिंदर सिंह ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है. वहीं हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए सिरसा और डबवाली के स्टेडियम में अस्थाई जेलें बनाई गई हैं. वहीं सिंघु और टिकरी बाॅर्डर पर आज से आवाजाही बंद हो जाएगी. इस दौरान सभी बसें केएमपी से जाएंगी.

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की जिस जमीन पर था अतिक्रमण वह नजूल की जमीन, जानें कौन होता है इसका मालिक

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

25 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago