खेल

Ranji Trophy में 37 साल के गेंदबाज ने झटके 9 विकेट, जम्मु कश्मीर के स्टार ने डेब्यू मैच में 10 खिलाड़ियों को किया आउट

Ranji Trophy 2024: घरेलू क्रिकेट में इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2023-24 खेला जा रहा है. जिसमें रोजाना कई हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. ऐसे ही कई प्रदर्शन 11 फरवरी को देखने को मिले. जिसमें एक था केरल के 37 वर्षीय जलज सक्सेना का प्रदर्शन. वह काफी पुराने और अनुभवी राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज हैं. वह लंबे समय से सुर्खियों से दूर थे. उनके नाम की ज्यादा चर्चा भी नहीं होती थी. अब इस खिलाड़ी ने बंगाल के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट चटकाकर अपना जलवा बिखेर दिया है. वहीं दूसरा जलवा जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी ने दिखाया. एक तरफ जहां उमरान मलिक पुडुचेरी के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले सके, वहीं वंशज शर्मा ने डेब्यू करते हुए 10 विकेट झटक लिए.

जलज सक्सेना का शानदार प्रदर्शन

जलज सक्सेना की बात करें तो बंगाल के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 40 रन बनाए. उसके बाद गेंदबाजी के दौरान 21.1 ओवर में उन्होंने 68 रन देकर 9 विकेट झटके. ओपनर रंजोत सिंह का विकेट उनके हाथ नहीं आया, रना वह 10 विकेट लेकर इतिहास रच सकते थे. इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो जिम लेकर, अनिल कुंबले और एजाज पटेल ने अब तक ऐसा कारनामा किया है. जलज सक्सेना का कमाल यहीं नहीं रुका. दूसरी पारी में 37 रन बनाए और बंगाल की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरने तक 4 विकेट झटक लिए थे.

डेब्यू मैच में वंशज शर्मा का कमाल

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ सालों में कई बड़े क्रिकेट खिलाड़ी सामने आए हैं. उसी में अब एक नया नाम वंशज शर्मा का जुड़ गया है. वंशज ने पुडुचेरी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और दस विकेट झटके. 20 साल के वंशज स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं. उन्होंने डेब्यू मैच में पहली पारी में 74 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं दूसरी पारी में 16 रन देकर 5 खिलाड़ियों को चलता किया. डेब्यू मैच में ही वह अपनी टीम के जीत के हीरो बन गए.

ये भी पढ़ें- Under 19 World Cup 2024 Final: कंगारूओं ने 3 महीने में 2 बार तोड़ा वर्ल्ड कप का सपना… विराट, रोहित, उदय-सचिन सब फेल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

8 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

19 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

28 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

43 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

48 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

1 hour ago