Ravindra Berde Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबर सामने आ रही है. आज दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है. 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. रवींद्र बेर्डे ने अपने रोल से मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई. वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे. कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था. अभिनेता के अलावा रवीन्द्र बेर्डे की एक और पहचान यह है कि वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया.
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था. घर आने के बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. वे बीस साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे. उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता. उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है. रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं. फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
पर्दे पर रवींद्र की जोड़ी को अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव के साथ खूब पसंद किया गया. उन्होंने कई तरह के किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में रवीन्द्र सक्रिय थे. वे सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं.
साल 1995 में एक नाटक के मंचन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद साल 2011 में वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए, लेकिन कला से जुड़कर उन्होंने इन मुश्किलों पर भी आसानी से काबू पा लिया. नाटक के प्रति उनके जुनून को इस बात से समझा जा सकता है कि कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद वे नाटक देखने जाया करते थे.
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…