देश

गोगामेड़ी हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद गवाह अजीत सिंह ने अस्पताल में तोड़ा दम, शूटर्स की गोलियों का हुए थे शिकार

Sukhdev Gogamedi Murder Case: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के वक्त गोगामेड़ी के साथ नवीन शेखावत नामक बिजनेसमैन के अलावा उनका गार्ड अजीत सिंह भी मौजूद थे. जो कि इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तब से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन अब उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कर दिया. अजीत सिंह ने अस्पताल में आखिरी सांसे लीं.

गोलीबारी के दौरान सुखदेव के साथ

सुखदेव हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद गवाह अजीत सिंह बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान सुखदेव के साथ ही बैठे थे. हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में सुखदेव को बचाने की कोशिश के दौरान अजीत को भी गोली लग गई थी. गंभीर रूप से घायल होने के दौरान उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था. कल मंगलवार को देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया.

दिनदहाड़े हुई थी हत्या

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या साजिश के तहत हुई है. जो शख्स आरोपियों को उनसे मिलवाने के लिए लेकर आया था. बदमाशों ने उसे भी बाद में गोली मार दी. बता दें कि जयपुर का ही एक कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत स्कॉर्पियों गाड़ी में दो लोगों के साथ सवार होकर करणी सेना के अध्यक्ष के घर पहुंचा था. हालांकि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, लेकिन वे नवीन शेखावत के साथ आए थे तो उनकी ज्यादा तलाशी नहीं ली गई. क्योंकि नवीन को पहले सुखदेव सिंह जानते थे. दोनों आरोपी और नवीन उन्हें लेकर सुखदेव के कमरे में पहुंचे, इसके बाद कुछ देर बातचीत की और गोगोमेड़ी को गोलियों से भून दिया गया. इस दौरान अजीत सिंह भी घायल हो गए. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद यह पता चला कि वो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ थे.

इसे भी पढ़ें: FBI chief in India: “भारतीय दूतावास पर हुए हमले की जांच कर रही एफबीआई”, भारत दौरे पर आए FBI चीफ ने दिया बयान

पकड़े गए दोनों शूटर

घटना के बाद से ही पुलिस को दोनों शूटरों की तलाश थी. राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अपने संयुक्त अभियान में दोनों के गिरफ्तार कर लिया. दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 A के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के दाहिने हाथ माने जाने वाले वीरेंद्र चाहन और दानाराम के लगातार सम्पर्क में था. वहीं अब तक जो सूचना मिली है उसके अनुसार वीरेंद्र चाहन और दानाराम के इशारे पर ही गोगोमेड़ी की हत्या को अंजाम दिया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago