Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का 78 साल की उम्र में हुआ निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे

Ravindra Berde Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबर सामने आ रही है. आज दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है. 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Ravindra Berde Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबर सामने आ रही है. आज दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है. 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. रवींद्र बेर्डे ने अपने रोल से मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई. वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे. कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था. अभिनेता के अलावा रवीन्द्र बेर्डे की एक और पहचान यह है कि वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया.

300 से अधिक मराठी फिल्मों को किया काम

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था. घर आने के बाद अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. वे बीस साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे. उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता. उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है. रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं. फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

इन कलाकारों के साथ खूब जमी जोड़ी

पर्दे पर रवींद्र की जोड़ी को अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव के साथ खूब पसंद किया गया. उन्होंने कई तरह के किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में रवीन्द्र सक्रिय थे. वे सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं.

इस बीमारी से थे पीड़ित

साल 1995 में एक नाटक के मंचन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद साल 2011 में वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए, लेकिन कला से जुड़कर उन्होंने इन मुश्किलों पर भी आसानी से काबू पा लिया. नाटक के प्रति उनके जुनून को इस बात से समझा जा सकता है कि कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद वे नाटक देखने जाया करते थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism