हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
योग
Weight Loss: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगा है. वजन कम करना कभी-कभी जी का जंजाल लगने लगता है क्योंकि समझ ही नहीं आता कि किस तरीके को आजमाया जाए और किसे नहीं. लेकिन, कई बार लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठना, फास्ट फूड खाना, शारीरिक गतिविधियों में कमी जैसी आदतों की वजह से पेट की समस्याएं जैसी परेशानियां होने लगी हैं.
अगर आप उन लोगों में से हैं जो शरीर में भारीपन महसूस करते हैं, मोटापे से परेशान हैं, पेट बाहर निकलने लगा है तो आज हम आपको बताएंगे की सोने से पहले ये योग आसन करने से किन समस्याओं से राहत मिल सकती है.
वजन घटाने की सबसे आसान योगा की गिनती में आता है कोणासन. इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े होकर सबसे पहले दाएं हाथ को ऊपर उठाकर खींचा जाता है और उसके बाद बाएं हाथ को. यह आसन करने से कमर का फैट तेजी से पिघलता है और शरीर का बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है.
वजन घटाने के लिए इस योग को करने के लिए पैरों को सामने फैलाकर सीधे बैठ जाएं. उसके बाद पैरों को क्रॉस-लेग्ड पोजीशन में रखें. हथेलियों को घुटनों पर ऊपर या नीचे की ओर करके रखें.
ऐसा करते हुए आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए.
वजन कम करने के लिए वज्रासन सबसे आसान तरीका है इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल नीचे आ जाएं. इसके बाद पेल्विक को एड़ियों पर टिकाएं. पीठ को सीधा करें और हथेलियों को घुटनों पर ऊपर की ओर रखें कुछ देर इस पोजीशन में बैठें. यह आसन पीठ और कमर को लचीला बनाने के लिए बेहद अच्छा होता है. यह आसन आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं.
ये आसन पैरों और घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है. ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है. ये पीठ की मांपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. ये फैट बर्न करता है. इससे मोटापे को कम किया जा सकता है.
बालासन दो शब्दों से मिलकर बना है. इसका अर्थ बच्चे की तरह बैठना है. इस मुद्रा में बच्चे अधिक रहते हैं. इसे ‘चाइल्ड पोज’ भी कहा जाता है क्योंकि इस आसन में शरीर को चाइल्ट की तरह झुकाया जाता है. इस मुद्रा को 1 से 3 मिनट तक रह सकते हैं. इसे रोजाना कम से कम 5 बार जरूर करना चाहिए. इस आसन को करने से मोटापा तो कम होता है साथ ही साथ बदन दर्द और मानसिक तनाव भी दूर होता है.
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…