मनोरंजन

Farhan Akhtar स्टारर ‘120 बहादुर’ का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, जांबाज सैनिक के अवतार में नजर आए एक्टर

120 Bahadur: ‘बॉर्डर’ और ‘शेरशाह’ जैसी दमदार फिल्मों के बाद युद्ध नायकों पर मूवीज बनाने का ट्रेंड बढ़ा है. इस कड़ी में नई फिल्म ‘120 बहादुर’ दस्तक देने को तैयार है, जिसका नया दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. फिल्म ‘120 बहादुर’ के नए पोस्टर में फरहान एक बहादुर सैनिक के लुक में नजर आ रहे हैं. वे इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं.

आज रिलीज होगा फिल्म का टीजर (120 Bahadur)

फिल्म के मेकर्स एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए यह भी ऐलान किया कि टीज़र मंगलवार को रिलीज किया जाएगा. कैप्शन में लिखा गया— “हम पीछे नहीं हटेंगे. टीज़र मंगलवार को होगा रिलीज.”

1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है कहानी

‘120 बहादुर’ की कहानी भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए रेजांग ला युद्ध पर आधारित है. यह वही ऐतिहासिक लड़ाई है जहां 120 भारतीय जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए अंतिम सांस तक दुश्मन से लोहा लिया था. यह लड़ाई भारतीय सेना के इतिहास में सबसे बहादुरी भरे अध्यायों में गिनी जाती है. इस फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर की गई है. जहां तापमान -5 से -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान, शशि थरूर समेत सिनेमा जगत ने दी बधाई

कब रिलीज होगी फिल्म? (120 Bahadur)

फरहान अख्तर ने इस किरदार के लिए जबरदस्त शारीरिक और मानसिक तैयारी की है. उन्होंने युद्ध की सच्चाई को ईमानदारी से दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है. फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घोष ने किया है. यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फरहान अख्तर का फिल्मी सफर

फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत ‘दिल चाहता है’ से की थी, जिसे आज भी एक आधुनिक क्लासिक माना जाता है. इसके बाद उन्होंने ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ जैसी चर्चित फिल्में बनाई. 2021 में आई फिल्म ‘तूफान’ में उन्होंने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल और हुसैन दलाल भी थे.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago