बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर निर्देशक और निर्माता के रूप में कई बार नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने जब भी किसी फिल्म में एक्टिंग की है, वह सुपरहिट कहलायी है. चाहे वह भाग मिल्खा भाग फिल्म में लीड रोल की बात हो या दिल धड़कने दो मूवी में एक खास किरदार का रोल. लेकिन इस बार उनकी नई फिल्म को लेकर राजस्थान के विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने टैक्स फ्री करने की मांग की है.
राजस्थान के विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को कर-मुक्त करने का अनुरोध किया है. यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. ‘120 बहादुर’ देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान की कहानी कहती है, इसलिए रवींद्र सिंह भाटी ने भजन लाल शर्मा से फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है.
1962 में जब चीन ने “हिंदी-चीनी भाई-भाई” का रिश्ता तोड़ा तब उसने दगाबाज ड्रैगन का हमला किया. लेकिन इस हमले पर भारत चुप नहीं बैठने वाला था, फिर वो दिन भी आया, जब आजाद हिंदुस्तान के वीर जवानों ने चीन को बता दिया कि भारतीय लहू में सिर्फ प्यार नहीं, अपनी जमीन और उससे भी अधिक सरजमीन के लिए गुरूर बसता है. चार्ली कंपनी के भारतीय वीर 120 सैनिकों ने चीन के 3000 दुश्मन सैनिकों से तब तक लोहा लिया, जब तक कि जिस्म में खून का आखिरी कतरा बचा हो. फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ उन वीर सैनिकों से साहस और बलिदान की ऐसी कहानी है, जिसके 2 मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर ही आपका दिल गर्व से भर जाएगा.
फिल्म में एक्टर फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी के लीड रोल में हैं. वहीं उनके साथ राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, आशुतोष शुक्ला, बृजेश करनवाल, अतुल सिंह, अजिंक्य देव और एजाज खान भी हैं. फिल्म के डायरेक्टर रजनीश घई हैं, जबकि रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.
यह ट्रेलर हमें रेजांग ला की लड़ाई की रोमांचक झलक दिखाता है, वह ऐतिहासिक पल जब चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने चीन के 3000 दुश्मन सैनिकों के सामने डटे रहने का फैसला किया. इसमें कोई दोराय नहीं है कि ‘120 बहादुर’ इस साल का मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है. यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Lohargal Surya Kund Pitru Paksha Pind Daan: राजस्थान के लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में पितृपक्ष पर…
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…