मनोरंजन

Drishyam 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’, दो दिन में कमाए इतने करोड़

Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. दृश्यम की सफलता के बाद से ही इसके फैंस को अगली कड़ी का इंतजार था. अब जब अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं, ऐसे में फिल्म समीक्षकों से लेकर बॉलीवुड की निगाहें इस फिल्म के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं. कोरोना काल के बाद से ही बॉलीवुड की कई फिल्मों को दर्शक नकार चुके हैं. वहीं, फिल्म ‘दृश्यम 2’ के 2 दिनों में हुए बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को देखते हुए इसके निर्माताओं में खुशी का माहौल है.

फिल्म ने जमकर बटोरीं सुर्खियां

अजय देवगन ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है. आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म के हिट होने में कोई संदेह नहीं है. अगर इसी तरह से यह कमाई करती रही तो एक बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हो सकती है. फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सराहा है. दर्शक अजय देवगन और तब्बू की अदाकारी की प्रशंसा कर रहे हैं.

दूसरे दिन भी रहा बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2 का जलवा

एक बेहतरीन कहानी और उम्दा पटकथा के साथ ही अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना ने अपने किरदारों को जिस तरह निभाया वह काबिले तारीफ है. इसे पसंद करते हुए फिल्म को उसी तरह दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है बात करें फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो यह पहले दिन की अपेक्षा लगभग 40% ज्यादा रहा और इसने लगभग 20 से 21 रुपये करोड़ के आसपास का व्यवसाय किया.

वीकेंड पर बढ़ सकती है फिल्म की कमाई

शनिवार के बाद रविवार को छुट्टी होने की वजह से माना जा रहा है कि फिल्म के कलेक्शन में और भी ज्यादा उछाल आएगा. आंकड़ों के गणित को समझें तो यह फिल्म 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है. फिल्म इन 2 दिनों में ही 35 से 36 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. अब तक इससे पहले ब्रह्मास्त्र ने ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ जलवा बिखेरा था. फिल्म ‘दृश्यम 2’ मैं इस बार अक्षय खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं. ‘दृश्यम 2’ एक सस्पेंस फिल्म है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

19 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

29 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

30 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

57 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago