सोमनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी
Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया. भगवान शिव का जलाभिषेक किया. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वेरावल में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में शामिल होने के लिए कहा. पीएम मोदा ने कहा कि वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा को फिर से जीत दिलाता है. आप सभी भाजपा का साथ दीजिए ताकि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ सकें.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ कितना बदल गया. गुजरात के सीएम मेहनत से काम कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि गुजरात में पर्यटन खूब फला-फूला है. पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात फलफूल रहा है. गुजरात के बंदरगाह हिन्दुस्तान की समृद्धि का द्वार बन गए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र में चुनाव में ये मेरी पहली रैली है और वो भी सोमनाथ दादा की पावन भूमि पर। कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या लगता था, हमने कच्छ के इस मरुस्थल को बदलकर ‘गुजरात का तोरण’ बना दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरी मां-बहनें तीन से पांच किलोमीटर तक बाल्टी में पानी भरकर ले जाती थीं। इस बेटे ने अपने सिर से बेड़ियाँ हटाने का बीड़ा उठाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज कुल चार रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।
ये भी पढ़ें : C-Voter Opinion Poll: सौराष्ट्र की 54 सीटों पर क्या बीजेपी कर पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं सर्वे के नतीजे
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है. चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…