यूटिलिटी

डेबिट कार्ड से कैश निकालने की लिमिट बढ़ाने वाला है यह बैंक, जानिए ATM से कितने पैसे निकाल सकेंगे आप

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने डेबिट कार्ड से कैश की निकासी के नियमो में बदलाव किया है. पीएनबी ने कैश निकासी की लिमिट बढ़ा दी है. अब ग्राहक एटीएम से अधिक पैसा निकाल सकते हैं. देश के प्रमुख बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को लिमिट को लेकर खुशखबरी दे सकता है. इसको लेकर पीएनबी ने अपनी वेबसाइट के जरिए संकेत दिए है. पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया जिसमें लिखा है – यह ग्राहकों, बैंक जल्दी हाई एंड वैरीअंट डेबिट कार्ड से लेनदेन की सीमा में बढ़ोतरी करने वाला है.

पीएनबी, मास्टर कार्ड,, रुपे कार्ड विजा गोल्ड डेबिट कार्ड के सभी प्लेटिनम वैरीअंट के जरिये एटीएम से निकासी की सीमा को 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 किया जा सकता है. वही POS, जहां लिमिट अभी 125000 है वह यह लिमिट बढ़कर 3,00,000 हो सकती है. वहीं रुपे सिलेक्ट सिगनेचर विजा डेबिट कार्ड के लिए एटीएम से नगद निकासी की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 150,000 की जाएगी .

ट्रांजैक्शन की लिमिट में बदलाव का उठा सकते हैं फायदा

पीएनबी ने अपने एक बयान में बताया है कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वह इंटरनेट बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग एप पीएनबी एटीएम या बेस ब्रांच में जाकर ट्रांजैक्शन की लिमिट में हुए बदलाव का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही पीएनबी ने अपने ग्राहकों से काट सेफ्टी को लेकर बताया कि वह किसी के साथ भी अपने डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी पर्सनल डिटेल्स को शेयर ना करें.

कैश निकालने की लिमिट

कई बार आपने देखा होगा कि साइबर अपराधी ग्राहकों को फोन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उनकी पर्सनल डिटेल्स प्राप्त करते हैं इसके बाद भी ग्राहक हाथों से अवैध तरीके से पैसों की निकासी कर लेते हैं. जिस भी कस्टमर के पास रुपए और मास्टर वर्जन के बैंक द्वारा जारी क्लासिक डेबिट कार्ड मौजूद है. उनके लिए हर रोज कैश निकासी की लिमिट ₹25000 नगद निकासी की सीमा ₹20000 और पीओएस से लेनदेन की सीमा को ₹60000 है लेकिन पीएनबी के जिन ग्राहकों के पास वीजा का गोल्ड डेबिट कार्ड मौजूद है. उनके लिए रोजाना कैसे निकासी की लिमिट ₹50000 साथ ही नगद निकासी की सीमा ₹20000 और पीओएस लेनदेन की सीमा ₹125000 की गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

4 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

4 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

4 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

4 hours ago