Ziddi Jatt
Ziddi Jatt Trailer Launch: दिल्ली के सॉवरेन-2 स्थित ले मेरिडियन होटल में आयोजित जिद्दी जट्ट मूवी की ट्रेलर लॉन्चिंग में सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी और हरियाणवी गायक सपना चौधरी पहुंचे. इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि वो चाहते हैं कि क्षेत्रीय फिल्मों का विस्तार हो और क्षेत्रीय फिल्में और आगे बढ़े. रनिंग हॉर्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सिमरनजीत सिंह हुंदल ने किया है.
मनोज तिवारी ने इस मौके पर फिल्म के लेखक और निर्देशक सिमरनजीत सिंह हुंदल को जिद्दी जट्ट फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि “मेरा उद्देश्य है कि फिल्म अच्छा करे. सरकार भी वेव्स बनाकर फिल्मों को नए नए क्रिएशन्स को हम बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म देना चाहती है. सपना चौधरी के साथ गानों की शूटिंग को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ अच्छा प्रस्ताव आएगा तो हमलोग कर सकते हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार कदम उठा रही है. सरकार प्रयास कर रही है कि भारत में फिल्म उद्योग आगे बढ़े.”
फिल्म जिद्दी जट्ट के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी भी मौजूद रहीं. सपना चौधरी से जब उनके बायोपिक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरी बायोपिक 2026 तक आएगी. इस बायोपिक का निर्माण महेश भट्ट बैनर तले हो रहा है. हम उस बारे में अभी नहीं बता सकते.
वहीं फिल्म जिद्दी जट्ट के लेखक और निर्देशक सिमरनजीत सिंह हुंदल से उनकी फिल्म के आइडिया को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में अवैध खनन एक बड़ा मुद्दा है. वो इन मुद्दों पर अपनी आंखें नहीं बंद कर सकते. फिल्मों के माध्यम से वो पंजाब के इस बड़े मुद्दे को देश के सामने लाना चाहते हैं.
अवैध रेत उत्खनन और बदले पर आधारित जिद्दी जट्ट फिल्म में रांझा विक्रम सिंह, सिंघा, सारा गुरपाल और बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, माफिया कल्चर का तड़का दिया गया है.
एक्शन, ड्रामा और बदले की कहानी पर आधारित यह फिल्म 2022 में पंजाबी भाषा में रिलीज हुई थी. अब फिल्म हिंदी में भी धूम मचाने को तैयार है. जिसका ट्रेलर अब 16 जून को लॉन्च किया जागा.
रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं. विक्रम सिंह, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी अहम रोल निभा चुके हैं. इसके अलावा अभिनेता रांझा विक्रम सिंह ‘बागी’, ’25 किल्ले’, ‘या रब्ब’, ‘राणा विक्रमा’, ‘फौजी कॉलिंग’ और कई अन्य सफल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…