Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ZIDDI JATT: हिंदी में धूम मचाने आ रही है रांझा विक्रम सिंह और सिंग्गा की फिल्म ‘जिद्दी जट्ट’, 16 जून को हिंदी में रिलीज होगा ट्रेलर

रनिंग हॉर्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सिमरनजीत सिंह हुंदल ने किया है. इससे पहले उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’, ‘गन एंड गोल’, ‘रब्बा रब्बा मिन्ह वर्सा’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया है

Ziddi Jatt

Ziddi Jatt

ZIDDI JATT: पंजाबी फिल्मों के मशहूर सिंगर और एक्टर सिंगा अब हिंदी पट्टी में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं. सिंगा और रांझा विक्रम सिंह स्टारर फिल्म ‘जिद्दी जट्ट’ का हिंदी डब ट्रेलर 16 जून को दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के सॉवरेन-2 स्थित ले मेरिडियन होटल में लॉन्च किया जाएगा. जहां दिल्ली बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि रहेंगे.

‘रनिंग हॉर्स पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सिमरनजीत सिंह हुंदल ने किया है. इससे पहले उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’, ‘गन एंड गोल’, ‘रब्बा रब्बा मिन्ह वर्सा’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया है.

अवैध रेत उत्खनन और बदले पर आधारित है फिल्म

अवैध रेत उत्खनन और बदले पर आधारित जिद्दी जट्ट फिल्म में रांझा विक्रम सिंह, सिंघा, सारा गुरपाल और बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, माफिया कल्चर का तड़का दिया गया है.

2022 में पंजाबी भाषा में रिलीज हुई थी फिल्म

एक्शन, ड्रामा और बदले की कहानी पर आधारित यह फिल्म 2022 में पंजाबी भाषा में रिलीज हुई थी. अब फिल्म हिंदी में भी धूम मचाने को तैयार है. जिसका ट्रेलर अब 16 जून को लॉन्च किया जागा.

कौन हैं रांझा विक्रम सिंह

रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं. विक्रम सिंह, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी अहम रोल निभा चुके हैं. इसके अलावा अभिनेता रांझा विक्रम सिंह ‘बागी’, ’25 किल्ले’, ‘या रब्ब’, ‘राणा विक्रमा’, ‘फौजी कॉलिंग’ और कई अन्य सफल फिल्मों में भी काम कर चुके  हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital