मनोरंजन

शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘ककुड़ा’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

Sonakshi Sinha And Riteish Deshmukh Film Kakuda: हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी मूवीज को काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुई मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हर रोज धमाल मचा रही है. इसी बीच अब सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की सुपरनैचुरल कॉमेडी ‘ककुड़ा’ भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है. साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है.

शेयर किया ये पोस्टर? (Sonakshi Sinha-Riteish Deshmukh Film Kakuda)

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक डरावना पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में रितेश बीच में खड़े हैं और उनके हाथ में एक डिवाइस है. उनके बाएं हाथ पर टैटू है और आंखों में काजल लगा हुआ है. वहीं उनके बगल में सोनाक्षी हैं, जो डरी-सहमी नजर आ रही हैं. उन्होंने टॉर्च पकड़ी हुई है. साथ ही रितेश के दूसरी तरफ साकिब हैं, जो गुंडे की तरह दिख रहे हैं और टॉर्च पकड़े हुए हैं. तीनों के पीछे डरावनी परछाई है. जो उन्हें करीब से देख रही है. मेकर्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पुरुषों के हित में जारी, ‘ककुड़ा’ आ रहा है. 12 जुलाई को घर पर रहें और ठीक 7:15 बजे दरवाजा खुला रखना ना भूलें. अब मर्द खतरे में है.’

ऐसी है फिल्म की कहानी

वहीं बात करें ‘ककुड़ा’ की कहानी की तो ये उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शापित रतौड़ी गांव के ईद-गिर्द घूमती है. यहां हर घर में दो दरवाजे होते हैं. एक सामान्य आकार का और दूसरा उससे छोटा. फिल्म में अजीबोगरीब रिचुअल होते हैं, जिसके तहत हर मंगलवार को शाम 7:15 बजे हर किसी को अपने घर के छोटे दरवाजे को खुला रखना होता हैं. जो ऐसा नहीं करता, उस पर ककुड़ा अपना प्रकोप बरसाता है। वह घर के मुखिया को भयंकर सजा देता है.

यह भी पढ़ें : नहीं रहे हॉलीवुड के सुपरस्टार Donald Sutherland, 88 की उम्र में तोड़ा दम, बेटे ने शेयर किया भावुक नोट

इस दिन होगी रिलीज (Sonakshi Sinha-Riteish Deshmukh Film Kakuda)

ककुड़ा कौन है और वह गांव के पुरुषों को सजा क्यों देता है, गांव वालों को अभिशाप से कैसे मुक्ति मिलेगी?, यह सब फिल्म रिलीज होने पर पता चलेगा. फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों के साथ-साथ हंसी-मजाक से भरपूर भी होने वाली है. इसमें आसिफ खान भी हैं. यह फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी.

Uma Sharma

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

18 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

26 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

31 minutes ago