अंतराष्ट्रीय योग दिवस: अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में अडानी फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतर्गत योग दिवस के अवसर पर वाराणसी के शहरी मलिन बस्तियों बड़ी गैबी,नक्कीघाट, कोनिया, राजघाट, सरैया,लल्लापुरा, बाजारडीहा, इत्यादि में पोस्टर कंपीटीशन और योग सत्र के माध्यम से लोगो को योग के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे समुदाय की किशोरियों, महिलाओ और बच्चों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया और नाड़ी वैध योगाचार्य सतेंद्र कुमार और पुष्पा रानी द्वारा विभिन्न प्रकार के आसनों और योग को करके उनके बारीकियों को समझाते उनके करने के सही तरीकों को सिखाया गया।
सिखाए गए योग के ये आसन
इस अवसर पर समुदाय के लोगों को शीर्षासन, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, प्राणायाम, वक्रासन, मलयासन, ध्यान इत्यादि को करके उनके लाभों के बारे में बताते हुए उन्हें प्रतिदिन योग करने के किए प्रतिज्ञा भी दिलाई गई साथ ही महिलाओ को योग के प्रति भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने योग करने के नियम और उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताए हुए उनके सही तरीकों से न करने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 41 शहरी मलिन बस्तियों के कुल 663 लाभार्थियों के साथ ही आंगनवाड़ी और सुपोषण संगिनियो ने योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की आंगनबडी कार्यकत्री माया देवी, गीता, सुषमा, अर्चना, वन्दना, सुशीला, बिंदु, मीना एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा बहनें बरखा, चन्दा सीता रानी , ज्योति के साथ ही सुपोषण सहायक अधिकारी जुगल केशरी ,सुजाता यादव संगिनी प्रीति मौर्या,रीता देवी, रेनू,सोनी,बिंदु पटेल,रेशमा परवीन, सना आफरीन, ज्योति चौधरी, सोनालिका, आबिदा अंजुम बनो और बबीता इत्यादि उपस्थित थीं।
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…