Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की दिल्ली से हुई शुरुआत, अभिनेत्री मधुरिमा तुली भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की शुरुआत हुई. अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने कार्यक्रम में भाग लेकर साइक्लिंग के जरिए फिटनेस का संदेश दिया.

Fit India Sundays on Cycle

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को आगे बढ़ाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है—‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’. इसका उद्घाटन रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुआ, जहां बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी और फिटनेस के प्रति जागरूक लोग जुटे.

अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भी भाग लिया. उन्होंने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान मधुरिमा तुली ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का हिस्सा बनी. फिट रहना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ज़रूरी है. यह एक बेहतरीन पहल है जो पूरे देश ही नहीं, पूरी दुनिया में फैलनी चाहिए.”

संडे ऑन साइकिल जागरूकता फैलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण- मधुरिमा

उन्होंने आगे कहा कि साइक्लिंग एक सस्ता और प्रभावी तरीका है फिट रहने और जागरूकता फैलाने का और इसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल किया जाना चाहिए.

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का उद्देश्य

‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ हर रविवार देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक सक्रियता के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है.

कार्यक्रम में भारतीय रेलवे समेत कई संगठनों ने निभाई भागीदारी

कार्यक्रम में भारतीय रेलवे समेत कई संगठनों ने भागीदारी निभाई. आयोजकों का कहना है कि इस मुहिम को स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों तक ले जाने की योजना है, ताकि फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital