Bharat Express DD Free Dish

“आदत डाल लो…”, सामने आया आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक

The Bads Of Bollywood: आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन से अपनी पारी शुरू कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लक्स पर आर्यन खान का डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जल्द आने वाला है.

The Bads of Bollywood

The Bads Of Bollywood: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. फर्क बस इतना है कि आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन से अपनी पारी शुरू कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लक्स पर आर्यन खान का डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जल्द आने वाला है. रविवार को इस सीरीज का पहला वीडियो रिलीज किया गया. जिसको देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

एक्शन और रोमांस से भरपूर है कहानी

1 मिनट 26 सेकेंड के फर्स्ट लुक वीडियो में खुद आर्यन खान ही नजर आते हैं. शुरुआत में वो अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का मशहूर डायलॉग “एक लड़की थी दीवानी सी…” बोलते हैं. इसके बाद शो की झलक दिखती है. इस शो में किल फेम लक्ष्य लालवानी और आन्या सिंह की लव स्टोरी नजर आती है. इसके साथ ही दिखता है जबरदस्त एक्शन और ड्रामा. यानी यह सीरिज पूरी तरह से दर्शकों को बॉलीवुड मसाला एंटरटेनमेंट देने वाली है.

आर्यन की बातों में छिपी है शो की कहानी

वीडियो में आर्यन खान कहते हैं “अब तक आपने बॉलीवुड को बहुत सारा प्यार और वार दिया है। मेरे शो में भी आपको बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार देखने को मिलेगा, क्योंकि ये कहानी है बॉलीवुड की”.

उनकी इस लाइन से साफ है कि सीरीज में रोमांस और एक्शन के साथ ड्रामा भी भरपूर होगा। आर्यन आगे कहते हैं, “पिक्चर तो कई साल से बाकी है, लेकिन शो अब शुरू होगा.”

आर्यन ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है शो

इस शो की खासबात ये है कि इस शो को आर्यन खान ने ना सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि लिखा भी है. कह सकते हैं कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आर्यन खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है. शो का प्रिव्यू 20 अगस्त को रिलीज होगा. इसमें शो की कहानी और बाकी डिटेल्स सामने आएंगी.

ये भी पढ़ें- हैपी बर्थडे नागू भाई…, महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम पर नाग का जन्मदिन मनाने वाले युवक को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

सितारों से सजा है शो

फर्स्ट लुक में जहां लक्ष्य लालवानी और आन्या सिंह नजर आते हैं. वहीं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पता चला है कि शो में बॉली देओल, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे बड़े नाम भी दिखेंगे. हालांकि इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

शाहरुख खान का हो सकता है कैमियो

आर्यन खान के डेब्यू शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट तब बढ़ गई जब शाहरुख खान ने खुद इसमें अपने कैमियो की पुष्टि की. एक्स पर #AskSRK सेशन के दौरान जब एक फैन ने पूछा तो शाहरुख खान ने कहा, “मैं तो हूं ही हक से.” उन्होंने यह भी बताया कि इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के कई और करीबी दोस्तों ने भी हिस्सा लिया है. जिसके लिए वो सभी के आभारी हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read