Gauahar Khan-Zaid Darbar Second Baby: एक्ट्रेस गौहर खान ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है. उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. इस पोस्ट में उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशी जाहिर की है. गौहर की इस पोस्ट से उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर है.
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत कार्ड पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि जेहान अब अपने नए छोटे भाई का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कार्ड में बेटे के जन्म की तारीख 1 सितंबर 2025 भी साफ दिखाई दे रही है. पोस्ट में गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया.
गौहर ने नन्हें सदस्य के आगमन से परिवार में आई खुशियों को बयां किया और कहा कि वे इस पल को बहुत खास मानती हैं. उनके पोस्ट को देख फैंस भी बेहद खुश हैं और कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं उनके साथियों ने भी शुभकामनाएं दीं. सिंगर नीति मोहन ने कमेंट में लिखा, ”ओह माई गॉड! यह न्यूज सुनकर हमें बहुत खुशी हुई. आप सभी को, खासकर जेहान को ढेर सारी बधाइयां.”
‘रोडीज एक्सट्रीम’ के विजेता कशिश ठाकुर पुंदीर, एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर, कृति खरबंदा, दीया मिर्जा, समीरा रेड्डी, सोफी चौधरी, तनाज ईरानी और कमडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट्स में बधाई दी.
गौहर खान का सफर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें मिस टैलेंटेड का पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने 2009 में बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की.
गौहर ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में भाग लेकर खूब लोकप्रियता हासिल की और वह इस शो की विजेता भी बनीं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे ‘इश्कजादे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बेगम जान’. साथ ही उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ और ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई.
गौहर के पति जैद दरबार एक मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं. गौहर और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी. 10 मई 2023 को उनका पहला बेटा जेहान हुआ था, और अब वे दूसरी बार पिता-माता बने हैं.
ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath पर बनी फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, इस दिन होगी रिलीज
-भारत एक्सप्रेस
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…