बायोपिक फिल्मों का दौर जारी है और अब इसमें एक और चर्चित नाम जुड़ने जा रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का. उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ (Ajay: The Untold Story of a Yogi) जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. लंबे समय से अटकी हुई इस फिल्म (Ajay: The Untold Story of a Yogi) को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है. यह फिल्म पहले 1 अगस्त को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में हुई देरी के कारण इसका शेड्यूल बिगड़ गया.
फिल्म के निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. वहां से राहत मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म (Ajay: The Untold Story of a Yogi) की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है.
‘अजेय’ अब 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक नेता की कहानी नहीं बल्कि एक ऐसे संत की यात्रा है, जिसने राजनीति की राह चुनकर देश के सबसे बड़े राज्य में सरकार की कमान संभाली.
फिल्म (Ajay: The Untold Story of a Yogi) में अनंत जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा, भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले भी कई सफल फिल्मों में अपनी धुनों का जलवा दिखाया है.
इसकी कहानी लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है. फिल्म के ट्रेलर से ही साफ है कि यह सिर्फ एक नेता की कहानी नहीं, बल्कि एक संत से मुख्यमंत्री बनने तक की संघर्षपूर्ण यात्रा को दिखाती है.
इसे भी पढ़ें-Sanjay Leela Bhansali पर दर्ज हुई FIR, नई फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी, जानें पूरी वजह
‘अजेय’ के रिलीज डेट 19 सितंबर को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…