मनोरंजन

Ranveer Singh ने कैसे शांत किया दिल्ली के ठेके वाले का गुस्सा, बेहद दिलचस्प है पहली फिल्म की शूटिंग का किस्सा

Ranveer Singh :  बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को लोग ‘राम लीला’ ‘पद्मावत’ ‘गली बॉय’ जैसी कितनी ही दमदार परफॉरमेंस के लिए जानते हैं. लेकिन इन परफॉरमेंस के साथ रणवीर की एक खूबी जिसने लोगों का दिल खूब जीता है, वो है उनका लोगों से मिलने का अंदाज. रणवीर के साथ काम करने वाले एक्टर्स और टेक्नीशियन इस बात पर खूब जोर देते हैं.कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद, दूसरों के लिए उनका बर्ताव कितना विनम्रता से भरा होता है.

आज दुनिया भर में पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह की ये खासियत, आज भले फैन्स को उनका दीवाना बना देती हो, मगर ये हुनर उनमें बहुत पहले से है. तबसे, जब लोग उन्हें पहचानते भी नहीं थे. 10 दिसंबर 2010 को जब रणवीर की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थिएटर्स में रिलीज हुई, तो लोगों ने देखा कि रणवीर कितने रियल लगते हैं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: ‘दृश्यम 2’ ने टॉप 10 में बनाई जगह, तोड़ा ‘द कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड

जब एक अनजान लड़के की फिल्म का शूट देख निराश हुए लोग

‘बैंड बाजा बारात’ का शूट दिल्ली में हुआ था, ये सब जानते हैं. लेकिन शूट के समय रणवीर को कोई नहीं  जानता था. और रणवीर तो फिर भी नए एक्टर थे, मगर शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुकी अनुष्का शर्मा को भी ज्यादा लोग नहीं पहचानते थे. शायद तब सोशल मीडिया का इस तरह फैला न होना भी एक वजह था.

जब फिल्मों का आउटडोर शूट होता है, तो भीड़ तो लग ही जाती है. दिल्ली में ‘बैंड बाजा बारात’ के शूट पर भी ऐसा ही हुआ. लोग एक्साइटेड होकर शूट देखने तो जुटते लेकिन फिर उनका उत्साह ठंडा पड़ जाता. वजह थी कि जो एक्टर्स शूट कर रहे थे, उन्हें कोई पहचानता ही नहीं था.

रणवीर सिंह ने शांत किया दिल्ली के ठेके वाले का गुस्सा

‘बैंड बाजा बारात’ का एक सीक्वेंस डीडीए के एक मार्किट में चल रहा था. लोकेशन कुछ ऐसी थी कि वहां एक लिकर स्टोर, यानी सरल भाषा में शराब का एक ठेका था. शूट कुछ इस तरह चल रहा था कि ठेके तक जाने वालो का रास्ता रुक रहा था. रणवीर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ देर बाद उस दुकान के मालिक ने आकर शिकायत शुरू कर दी कि ये सब चल क्या रहा है. इसकी वजह से उसका बिजनेस रुक रहा है.

सब लोग उस स्टोर के मालिक को मनाने लगे और कहा गया कि बस थोड़ी देर में शूट निपट जाएगा. लेकिन ये आदमी मानने को राजी नहीं था. रणवीर ने खुद मोर्चा संभाला और उसके सामने जा कर कहा, ‘प्लीज सर मेरी पहली फिल्म है.’ आगे रणवीर बताते हैं, ‘और मुझे नहीं पता उसे क्या हुआ. वो एकदम पिघल गया. और बोला- ‘ओ भाई, तूने क्या बात कह दी. अब तू शूटिंग कर! सारी रात शूटिंग कर!’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago