सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक बार फिर अनाधिकृत एंट्री लेने की कोशिश की गई. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स ने सेंधमारी की. उस शख्स को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आज दोपहर सलमान की Y+ सिक्योरिटी में तैनात अधिकारी संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 9:45 बजे एक शख्स को अपार्टमेंट के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया. उसे चेतावनी देकर भगाया गया, तब उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया.
संदीप नारायण के मुताबिक, उसी रोज शाम 7:15 बजे वह शख्स दोबारा लौटा और एक कार में छिपकर गेट के अंदर घुस गया. कुछ ही देर बाद वहां तैनात पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स ने तुरंत पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है.
यह दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, क्योंकि इससे पहले ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था. अब बांद्रा पुलिस ने उपरोक्त मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों के चलते सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है. इन घटनाओं ने सलमान की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…