Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding Video: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान ने नुपुर शिखरे ने रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आज क्रिश्चियन रिवाज से शादी की है. आइरा खान और नुपुर की शादी के लिए उदयपुर में तैयारी की गई थी, जहां उन्होंने अलग-अलग रीति-रिवाज फॉलो किए. अब शादी के मंडप से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
आइरा खान समेत इस वक्त आमिर खान की पूरी फैमिली उदयपुर में है, जहां आइरा और नुपुर के काफी सारे दोस्त भी पहुंचे हैं. पिछले कई दिनों से वहां मस्ती और धमाल चल रहा है. अपनों के साथ डांस, गाना और मेहंदी के कार्यक्रम के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी के बाद के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं.
एक वीडियो में आइरा क्रिश्चियन ब्राइड वाले वाइट गाउन में दिख रही हैं और नुपुर कोर्ट-पैंट में दिख रहे हैं. दोनों पर घरवाले फूल बरसा रहे हैं. इसके अलावा शादी के बाद का दोनों का पहला डांस वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें कपल एक-दूसरे में खोए दिख रहे हैं और डांस करते नजर आ रहे हैं.
हालांकि, शादी के इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी कॉमेंट किए हैं. कुछ लोगों ने वहां वेन्यू के कार्पेट को देखकर लिखा- “क्या यार, कार्पेट की अरेंजमेंट देखो, इससे अच्छा तो मेरे एरिया का डेकोरेशन अच्छा रहता है, फ्लॉप इवेंट मैनेजर. लोग क्रिश्चियनम वेडिंग देखकर हैरान हैं.”
आपको बता दें कि आइरा और नूपुर की वेडिंग के सारे फंक्शन उदयपुर में हो चुके हैं. न्यूली वेड कपल फैमिली के साथ आज मुंबई के लिए रवाना हो चुका है. वहीं, कपल 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने वाला है. इसमें आमिर खान ने बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स को इनवाइट किया है. इसमें शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के पहुंचने की उम्मीद है.
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…